नामकुम : चीक बड़ाइक की खतियानी त्रुटि दूर करे सरकार

नामकुम : रविवार को नामकुम स्थित हाइटेंशन मैदान में चीक बड़ाइक महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि चीक बड़ाइक की खतियानी त्रुटि एक गंभीर चुनौती है. जिसे जल्द से जल्द सरकार को दूर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज आदिकाल से बुनाई कर लोगों […]

नामकुम : रविवार को नामकुम स्थित हाइटेंशन मैदान में चीक बड़ाइक महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि चीक बड़ाइक की खतियानी त्रुटि एक गंभीर चुनौती है. जिसे जल्द से जल्द सरकार को दूर करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि समाज आदिकाल से बुनाई कर लोगों को कपड़े देता आ रहा है, पर आज यह समाज खुद के साथ न्याय के लिए गुहार लगा रहा है. श्री सहाय ने समाज की परेशानियों को दूर कर उनके साथ न्याय का भी आश्वासन दिया. वहीं समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक ने कहा कि समाज को संगठित होकर आगे आने की जरूरत है.
सरकार सिर्फ अखबारों में ही समस्याओं के समाधान की बात करती है, मगर आज भी प्रखंडों में हजारों छात्र-छात्राएं जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से परेशान हैं. सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश से आये सिपोन बड़ाइक व साजिब बड़ाइक ने भी अपने अनुभव साझा किये. मौके पर झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावे पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व असाम से आये समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बानेश्वर बड़ाइक, रामदेव बड़ाइक, अशोक बड़ाइक, विजय बड़ाइक, रामप्रसाद बड़ाइक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >