पतरातू : निर्माण कार्य के विरोध में जब जेसीबी मशीन के आगे लेटा पूरा परिवार

पतरातू : पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी देवेंद्रनाथ पांडेय व पतरातू थाना के एएसआइ आरपी शर्मा समेत सशस्त्र बलों की उपस्थिति में चहारदीवारी निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था. इसी दाैरान भोगीनाथ महतो ने जेसीबी मशीन को रोक दिया. जमीन पर दावा करने वाला भोगीनाथ महतो अपने […]

पतरातू : पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी देवेंद्रनाथ पांडेय व पतरातू थाना के एएसआइ आरपी शर्मा समेत सशस्त्र बलों की उपस्थिति में चहारदीवारी निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था.
इसी दाैरान भोगीनाथ महतो ने जेसीबी मशीन को रोक दिया. जमीन पर दावा करने वाला भोगीनाथ महतो अपने पूरे परिवार के साथ जेसीबी मशीन के आगे सो गया. कहा कि जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे. भू-स्वामी के विरोध के कारण कार्य फिलहाल रुक गया.
पुलिस ने सोये भोगीनाथ महतो व उसके परिवार वालों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें हटाने में कामयाबी नहीं मिली. मौके पर दंडाधिकारी देवेंद्रनाथ पांडेय ने भोगीनाथ महतो से कहा कि मंगलवार को सीओ के पास जमीन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करें, उन्हें पूरा न्याय मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >