रांची : आंदोलन दबाने के लिए चुनावी लाॅलीपाॅप दिया है सरकार ने: कांग्रेस

रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजयनाथ शाहदेव ने कहा है कि रघुवर सरकार ने पारा शिक्षकों और मनरेगाकर्मियों के आंदोलन को दबाने के लिए चुनावी लॉलीपाॅप थमा दिया है. चार साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कभी उनके लिए गंभीर नहीं दिखे. पारा शिक्षकों के आंदोलन को कुचलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजयनाथ शाहदेव ने कहा है कि रघुवर सरकार ने पारा शिक्षकों और मनरेगाकर्मियों के आंदोलन को दबाने के लिए चुनावी लॉलीपाॅप थमा दिया है.
चार साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री कभी उनके लिए गंभीर नहीं दिखे. पारा शिक्षकों के आंदोलन को कुचलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. श्री शाहदेव ने कहा कि स्थापना दिवस पर भाजपा सरकार ने आंदोलनरत शिक्षकों को बुरी तरह पीट कर अपना असली चेहरा दिखाया था.
रघुवर सरकार के मन में खोट है. मुख्यमंत्री चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए आंदोलनरत कर्मियों को ठग रहे हैं. उनके तानाशाही रवैये की वजह से स्कूलों में दो महीनों तक पठन–पाठन ठप रहा. असल में सरकार चाहती ही नहीं कि झारखंड में गरीबों के बच्चे पढ़ कर आगे बढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >