रांची : सिंडिकेट बैंक खोलेगा डिजिटल ब्रांच

कॉरपोरेट कार्यालय के महाप्रबंधक अतुल कुमार ने दी जानकारी मंदिर विवाद पर हुई बैठक प्रतिनिधिमंडल का गठन रांची : रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर विवाद को लेकर मुन्ना कच्छप की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से मुनचुन राय की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल को अधिकृत किया गया, जो मंदिर […]

कॉरपोरेट कार्यालय के महाप्रबंधक अतुल कुमार ने दी जानकारी
मंदिर विवाद पर हुई बैठक प्रतिनिधिमंडल का गठन
रांची : रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर विवाद को लेकर मुन्ना कच्छप की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से मुनचुन राय की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल को अधिकृत किया गया, जो मंदिर मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करेगा.
मुनचुन राय ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा कोर्ट की आड़ में जबरन मंदिर स्थानांतरण का प्रयास किया जा रहा है और बेहद छोटी सी जगह में हनुमान जी कि प्रतिमा को जल्दबाजी में स्थानांतरण किया जा रहा है, जो बिल्कुल अनुचित है. भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि अगर सम्माजनक समझौता नहीं हुआ, तो मंदिर का स्थानांतरण नहीं होने दिया जायेगा.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 घंटे के अंदर अगर रेल प्रशासन मंदिर समिति की मांग पर विचार नहीं करता है, तो 16 जनवरी को रांची के विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जायेगी.
बैठक में जनार्दन साह, मदन केशरी, रवि प्रकाश टुन्ना, राजू पांडेय, मुन्ना ठाकुर, रवि सिंह, नितेश कुमार, शुभम सिंह, पप्पू सिंह, मुकेश सिंह, राहुल शर्मा, जितेंद्र सिंह सहित टेंपो यूनियन, रिक्शा यूनियन के लोग उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन बुधवार को मंदिर को स्थानांतरित करने को लेकर प्रक्रिया शुरू करेगा. इसे लेकर पुलिस बल को तैयार किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में वहां से आने-जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >