पिठोरिया : ज्वेलर्स से छह लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर बाइक से फरार

पिठोरिया : पिठोरिया मेन रोड में अभिषेक ज्वेलर्स में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े छह लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गये. दुकान के मालिक भरत प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे पूर्वाह्न 11 बजे अपनी दुकान पहुंचे. दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर के नीचे किसी ने शौच […]

पिठोरिया : पिठोरिया मेन रोड में अभिषेक ज्वेलर्स में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े छह लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गये. दुकान के मालिक भरत प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे पूर्वाह्न 11 बजे अपनी दुकान पहुंचे.

दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर के नीचे किसी ने शौच फेंक दिया है. वे थैले में रखे जेवर को अपनी दुकान के शो केस पर रख कर मकान मालिक के यहां पानी लेने चले गये. दुबारा जब वे पानी लेने कर आ रहे थे, उसी दौरान पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति पहुंचे.

पीछे बैठा हुआ आदमी उतर कर जेवर से भरे थैले को लेकर बाइक पर बैठ गया और ठाकुरगांव की ओर भागने लगा. दुकान मालिक ने दौड़ कर उसकी गाड़ी को पकड़ा, लेकिन उन्हें पीछे बैठे व्यक्ति ने धक्का मार कर गिरा दिया और भागने में सफल रहा.

घटना और उनके भागने का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. पिठोरिया पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों को पकड़ने में जुट गयी है. हालांकि देर शाम तक पुलिस को अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >