रांची : एकलव्य विद्यालय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 से

रांची : देश भर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (इएमआरएस) की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 से 16 जनवरी तक हैदराबाद में होगी. इसमें 12 राज्यों के एकलव्य विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की टीम हिस्सा लेगी. झारखंड के विभिन्न एकलव्य विद्यालयों से चयनित 33 लड़के व 25 लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कल्याण […]

रांची : देश भर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (इएमआरएस) की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 से 16 जनवरी तक हैदराबाद में होगी. इसमें 12 राज्यों के एकलव्य विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की टीम हिस्सा लेगी.
झारखंड के विभिन्न एकलव्य विद्यालयों से चयनित 33 लड़के व 25 लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कल्याण विभाग ने इस इवेंट में शिरकत करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है तथा नोडल पदाधिकारियों सहित हैदराबाद जाने वाले शिक्षकों की टीम बना दी है.
बच्चे वहां सौ से लेकर तीन हजार मीटर तक की दौड़, रिले रेस, हाई व लांग जंप सहित अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. वहीं बालक वर्ग के लिए आर्चरी व फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. गौरतलब है कि इससे पहले एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड (जमशेदपुर) में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >