रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनायी मरांग गोमके ‍की जयंती

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि स्व जयपाल सिंह मुंडा दृढ़ इच्छाशक्ति वाले एवं कुशल संगठनकर्ता थे. बुलंद इरादों के कारण ही उन्होंने खेल के मैदान से लेकर राजनीति में अमिट छाप छोड़ी. भले […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि स्व जयपाल सिंह मुंडा दृढ़ इच्छाशक्ति वाले एवं कुशल संगठनकर्ता थे. बुलंद इरादों के कारण ही उन्होंने खेल के मैदान से लेकर राजनीति में अमिट छाप छोड़ी.
भले ही उन्हें पहचान आदिवासी नेता के रूप में मिली, पर उन्होंने भांप लिया था कि झारखंड अलग राज्य बनाना है, तो सभी को साथ लेकर चलना होगा. मौके पर राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, डॉ विनोद सिंह, डॉ एम तौसिफ, सुरेंद्र सिंह, शकील अख्तर अंसारी, नेली नाथन, निरंजन पासवान, राजेश चंद राजू समेत कई नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >