रांची-दिल्ली गरीब रथ अब निर्धारित स्टेशन से होकर ही जायेगी

रांची़ : सोननगर स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने का निर्णय लिया गया था. अब इसमें बदलाव किया गया है. 12877/12878 रांची–नयी दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी. मालूम हो कि 12877 रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस वाया बरकाकाना, गढ़वा रोड, […]

रांची़ : सोननगर स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने का निर्णय लिया गया था. अब इसमें बदलाव किया गया है. 12877/12878 रांची–नयी दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी. मालूम हो कि 12877 रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस वाया बरकाकाना, गढ़वा रोड, चोपन, चुनार के बजाय बरकाकाना, गढ़वा रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए चलाये जाने की घोषणा की गयी थी.

रांची से यह ट्रेन 14, 15, 18, 21, 22 व 25 जनवरी को व वापसी में 12878 नयी दिल्ली रांची गरीब रथ एक्सप्रेस दिल्ली से 15, 17, 20, 22, 24 व 27 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से जानेवाली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >