रांची : पावर प्लांट के खिलाफ धरना

रांची : झारखंड जनाधिकार महासभा ने गोड्डा में लगाये जा रहे अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया़ इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम पावर प्लांट परियोजना की अन्वेषण रिपोर्ट भी सौंपी गयी़ इस अवसर पर फादर स्टेन स्वामी, विवेक कुमार, भारत भूषण चौधरी, डॉ चंद्रभूषण चौधरी, विपिन […]

रांची : झारखंड जनाधिकार महासभा ने गोड्डा में लगाये जा रहे अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया़ इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम पावर प्लांट परियोजना की अन्वेषण रिपोर्ट भी सौंपी गयी़
इस अवसर पर फादर स्टेन स्वामी, विवेक कुमार, भारत भूषण चौधरी, डॉ चंद्रभूषण चौधरी, विपिन कुमार सिंह, वीर सिंह, एलिना होरो व अन्य ने कहा है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद राज्यपाल से मिलने का समय नहीं दिया गया़ इसलिए उनके कार्यालय में यह रिपोर्ट जमा की जा रही है़
जल्द ही इन सवालों पर गोड्डा में कार्यक्रम करेंगे़ महासभा की रिपोर्ट में कहा गया है कि कानून का उल्लंघन कर दो साल में परियोजना के लिए जबरन भूमि का अधिग्रहण किया गया है. राज्यपाल से मांग है कि अवैध तरीके से लगायी जा रही इस परियोजना को तुरंत रोका जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >