झारखंड के थानों में एसटी एक्ट से संबंधित 167 केस अनुसंधान के लिए लंबित

रांची : पुलिस अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में एसटी एक्ट में दर्ज केस के अनुसंधान से संबंधित आंकड़ा तैयार किया है. आंकड़े जनवरी 2010 के आरंभ से लेकर अक्तूबर 2018 के बीच के हैं. इसके अनुसार एसटी एक्ट से संबंधित 167 केस अनुसंधान के लिए लंबित हैं. जिसमें सबसे अधिक 38 […]

रांची : पुलिस अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में एसटी एक्ट में दर्ज केस के अनुसंधान से संबंधित आंकड़ा तैयार किया है. आंकड़े जनवरी 2010 के आरंभ से लेकर अक्तूबर 2018 के बीच के हैं. इसके अनुसार एसटी एक्ट से संबंधित 167 केस अनुसंधान के लिए लंबित हैं. जिसमें सबसे अधिक 38 केस रांची और जमशेदपुर में 18 केस लंबित हैं.
हालांकि वर्ष 2010 और 11 का एक भी केस लंबित नहीं है. वहीं, दूसरी तरफ वर्ष 2012 से वर्तमान समय तक दो केस अनुसंधान के लिए लंबित है. जिसमें एक केस चतरा और दूसरा केस बोकारो जिला का है. वर्ष 2013 से अभी तक पांच केस अनुसंधान के लिए लंबित है, जिसमें एक केस रांची, एक केस खूंटी, एक केस गिरिडीह, दो केस बोकारो का है.
वर्ष 2014 से 11 केस अनुसंधान के लिए लंबित है, जिसमें तीन केस रांची, एक केस गुमला, एक- एक केस हजारीबाग, गिरिडीह व कोडरमा, दो केस बोकारो और एक- एक केस देवघर और जामताड़ा का है. इसी तरह वर्ष 2015 से छह केस लंबित है, जिसमें एक केस रांची, एक- एक केस खूंटी व चाईबासा, एक- एक केस धनबाद व बोकारो, एक केस देवघर का है. वर्ष 2017 से 21 केस अनुसंधान के लिए लंबित है, जिसमें 10 केस रांची, दो केस गुमला, एक- एक केस चाईबासा व जमशेदपुर, एक केस गिरिडीह, एक केस रामगढ़, एक-एक केस दुमका और बोकारो, तीन केस देवघर का है.
वर्ष 2017 से वर्तमान समय तक 36 केस अनुसंधान के लिए लंबित है, जिसमें सबसे अधिक 13 केस रांची से संबंधित है. इसी तरह वर्ष 2018 से वर्तमान समय तक कुल 86 केस अनुसंधान के लिए लंबित है, जिसमें सबसे अधिक 12 मामले जमशेदपुर और 10 मामले रांची से संबंधित हैं.
जिला का नाम लंबित केस
रांची 38
गुमला 10
सिमडेगा 00
लोहरदगा 03
खूंटी 02
चाईबासा 04
जमशेदपुर 18
सरायकेला 03
पलामू 07
गढ़वा 07
लातेहार 03
हजारीबाग 05
गिरिडीह 09
कोडरमा 01
चतरा 02
रामगढ़ 08
धनबाद 08
बोकारो 10
दुमका 01
गोड्डा 01
देवघर 12
जामताड़ा 04
साहेबगंज 06
पाकुड़ 05

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >