Jharkhand : हजारीबाग से टाटा जा रही बस रांची में दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत कई घायल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में लगातार दो दिन की बारिश के बाद गुरुवार तड़के कोहरे का कहर देखा गया. खेलगांव के पास हजारीबाग के रास्ते टाटा जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें ड्राइवर समेत कई यात्री घायल हो गये. सभी घायल यात्रियों को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में लगातार दो दिन की बारिश के बाद गुरुवार तड़के कोहरे का कहर देखा गया. खेलगांव के पास हजारीबाग के रास्ते टाटा जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें ड्राइवर समेत कई यात्री घायल हो गये. सभी घायल यात्रियों को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है.

बताया जाता है कि तड़के करीब तीन बजे कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. जीरो विजिबिलटी (दृश्यता) के कारण नटराज कंपनी की बस (JH 02R 3390) एक पोल से टकरा गयी. बस को भी नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >