रांची : राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही. दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ की डालियां गिर गयी थीं. वहीं, कई जगहों पर तकनीकी खराबी के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है.
आइटीआइ सब स्टेशन के बैंक अॉफ इंडिया फीडर से सोमवार रात पंचशील नगर में इंश्यूलेटर पंक्चर होने के बाद आग लग गयी. इससे इससे शाहदेव नगर के कुछ इलाके, राधा नगर, पिस्का मोड़ के कुछ इलाके, अंबा नगर सहित अन्य इलाकों की बिजली गुल हो गयी. स्थानीय लोग विभाग से इस इंश्यूलेटर को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे. बाद में विभाग और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली बहाल की गयी गया.
कहां क्या हुआ था
डीएवी कपिलदेव के पास पेड़ की डाली गिर गयी. इससे कडरू में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद थी. वहीं, मेन रोड फीडर से भी बिजली नहीं मिली.
किशोरगंज फीडर के कैलाश मंदिर रोड में ट्रांसफार्मर खराब हो गया. इससे संबंधित इलाकों की बिजली गुल हो गयी.प्लांडू में पोल टूट जाने के कारण संबंधित इलाकों की बिजली बंद हो गयी थी. मंगलवार शाम चार बजे के आसपास बिजली बहाल कर दी गयी.
सुजाता फीडर से पीपी कंपाउंड इलाके में इंशूलेटर खराब हो जाने के कारण एक घंटे बिजली बंद हो गयी थी. इस कारण मेन रोड सहित अन्य संबंधित इलाके में बिजली बाधित रही.
