रांची : जनशताब्दी कल से 15 फरवरी तक हर शुक्रवार को रद्द रहेगी, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 17 फरवरी तक स्थगित

रांची : सर्दी के मौसम में धुंध के मद्देनजर रांची-पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366/12365) 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक हर शुक्रवार को रद्द रहेगी. रांची रेल मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12366 रांची से 14, 21 व 28 दिसंबर, चार,11, 18 व 25 जनवरी, एक, आठ और 15 फरवरी को […]

रांची : सर्दी के मौसम में धुंध के मद्देनजर रांची-पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (12366/12365) 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक हर शुक्रवार को रद्द रहेगी. रांची रेल मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12366 रांची से 14, 21 व 28 दिसंबर, चार,11, 18 व 25 जनवरी, एक, आठ और 15 फरवरी को रद्द रहेगी.
वहीं, ट्रेन नंबर 12365 उक्त तिथियों पर ही पटना से भी रद्द रहेगी. गौरतलब है कि एक ही ट्रेन रांची से पटना के बीच जाती और आती है. इधर, हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/12874) को भी 14 दिसंबर से 17 फरवरी तक रद्द किया गया है. हटिया से इस ट्रेन का परिचालन 18 फरवरी को शुरू होगा. जबकि, आनंद विहार से इस ट्रेन का परिचालन 19 फरवरी से दोबारा शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >