रांची : सब स्टेशन के लिए जमीन देनेवालों को मिलेगी नौकरी

रांची : कामडारा ग्रिड सब स्टेशन के विस्थापितों को चतुर्थ वर्ग में सीधे नियुक्त करने के लिए विधानसभा की याचिका समिति ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिया है. याचिका समिति ने कहा है कि प्रक्रिया पूरी करते हुए सब स्टेशन निर्माण के बाद विस्थापितों को नियुक्त करें. बुधवार को याचिका समिति की बैठक हुई. स्पीकर […]

रांची : कामडारा ग्रिड सब स्टेशन के विस्थापितों को चतुर्थ वर्ग में सीधे नियुक्त करने के लिए विधानसभा की याचिका समिति ने ऊर्जा विभाग को निर्देश दिया है.
याचिका समिति ने कहा है कि प्रक्रिया पूरी करते हुए सब स्टेशन निर्माण के बाद विस्थापितों को नियुक्त करें. बुधवार को याचिका समिति की बैठक हुई. स्पीकर दिनेश उरांव की अध्यक्षता में सभापति मेनका सरदार और सदस्यों ने दो याचिका का निपटारा किया. 11 विस्थापितों को जिनकी जमीन सब–स्टेशन स्थापित करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लेने को कहा गया है़
दूसरे मामले में सरदीप कुमार नायक व अन्य ने चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापित परिवारों को समुचित मुआवजा एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में समिति से अनुरोध किया था. बैठक में याचिका समिति के सदस्य दशरथ गगराइ, साधु चरण महतो सहित ऊर्जा संचरण प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक, ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >