रांची : रांची जिले के सभी 18 क्रय केंद्रों में बुधवार को 60 किसानों ने लगभग 2163 क्विंटल धान बेची. रांची जिले में 8 हजार किसान निबंधित हैं.
इसके लिये 18 केंद्र बनाये गये हैं. जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार तक चार हजार किसानों को धान बिक्री करने के लिए एसएसएस भेजा गया है. पूरी खरीदारी ऑनलाइन होगी. किसी किसान को वापस नहीं जाना पड़े इसलिये किसानों को धान पूरी तरह से सूखा कर लाने काे कहा गया है.
सबसे अधिक नगड़ी के किसानों ने धान की बिक्री की. इस प्रखंड से 354 किलो धान की खरीदारी की गयी. वहीं, सिल्ली प्रखंड में 283 किलो धान क्रय किया गया. नामकुम प्रखंड में 231 किलो, तमाड़ प्रखंड में 28.8 किलो, रातू में 16.4 किलो, चान्हो प्रखंड से 347 किलो, बुंडू में 187.2 किलो धान की खरीदारी की गयी है. इसके अलावा मांडर में 30 किलो, कांके में 90.57 किलो, इटकी प्रखंड में 26.8 किलो, लापुंग प्रखंड में 248.7 किलो धान की खरीद की गयी.
