रांची : वाराणसी में आयोजित होगा 21 से 23 जनवरी तक 15वां प्रवासी भारतीय दिवस

रांची : वाराणसी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 21 से 23 जनवरी को होगा. इसमें झारखंड पैवेलियन भी बनेगा. उद्योग विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. बताया गया कि 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन करेंगे. उदघाटन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रह सकते हैं. 22 जनवरी […]

रांची : वाराणसी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 21 से 23 जनवरी को होगा. इसमें झारखंड पैवेलियन भी बनेगा. उद्योग विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है.
बताया गया कि 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन करेंगे. उदघाटन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रह सकते हैं. 22 जनवरी को वहां एक दिन का झारखंड सम्मेलन होगा. साथ ही टाॅक विद सीएम का आयोजन भी होगा.
मुख्यमंत्री एनआरआइ निवेशकों से झारखंड में निवेश की अपील करेंगे. वहीं, झारखंड सरकार द्वारा एनअारआइ को बताया जायेगा कि झारखंड में निवेश के लिए क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं. सरकार टेक्सटाइल, अॉटोमोबाइल, फूड एवं फीड प्रोसेसिंग यूनिट, प्लास्टिक पार्क में निवेश के लिए निवेशकों से बात करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >