रांची : पुलिस ने हत्या के अन्य आरोपियों की तलाश में की छापेमारी

आरोपियों ने बताया कि उनकी मंशा किसी की हत्या करने की नहीं थी रांची : कर्बला चौक के समीप शुक्रवार की रात चाकूबाजी में हुई जैफ उर्फ कल्ला की मौत और अफान के घायल होने मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में […]

आरोपियों ने बताया कि उनकी मंशा किसी की हत्या करने की नहीं थी
रांची : कर्बला चौक के समीप शुक्रवार की रात चाकूबाजी में हुई जैफ उर्फ कल्ला की मौत और अफान के घायल होने मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को रविवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जाने वालों में मो साबिर, उसकी पत्नी निखत प्रवीण, पुत्र साजिद उर्फ सल्लू उर्फ मासिस और जाहिद उर्फ परमाणु के नाम शामिल हैं. सभी कर्बला चौक के समीप के रहने वाले हैं. इधर, पुलिस ने रविवार को भी साबिर के एक अन्य पुत्र आसिफ और डोरंडा के युनूस चौक निवासी दानिश और विक्की की तलाश में छापेमारी की. लेकिन, तीनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. उनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.
लोअर बाजार पुलिस के अनुसार, आरंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि आसिफ का विवाद डोरंडा के कुछ युवकों से हुआ था. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग उसके पास बदला लेने आये. इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इसमें एक युवक की हत्या हो गयी और दूसर घायल घायल हो गया था. हत्या की घटना के पीछे ब्राउन सुगर बेचे जाने का विरोध किये जाने की बात सामने नहीं आयी है. पुलिस ने जेल भेजने से पहले आरोपियों से काफी देर तक पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मंशा किसी की हत्या करने की नहीं थी, लेकिन मारपीट और चाकूबाजी के दौरान घटना हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >