रांची : ब्राउन सुगर कारोबार का विरोध करने पर मार डाला, पिता-पुत्र व पत्नी सहित चार गिरफ्तार

कर्बला चौक के पास चाकूबाजी में युवक की हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने की कार्रवाई रांची : कर्बला चौक के पास शुक्रवार की रात चाकूबाजी में कलाल टोली निवासी युवक जैफ आलम उर्फ कल्ला की मौत और घायल आफान के मामले में लोअर बाजार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें कर्बला […]

कर्बला चौक के पास चाकूबाजी में युवक की हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने की कार्रवाई
रांची : कर्बला चौक के पास शुक्रवार की रात चाकूबाजी में कलाल टोली निवासी युवक जैफ आलम उर्फ कल्ला की मौत और घायल आफान के मामले में लोअर बाजार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें कर्बला चौक निवासी मो साबिर, उसकी पत्नी निखत प्रवीण, पुत्र साजिद उर्फ सल्लू उर्फ माचिस व जाहिद उर्फ परमाणु शामिल हैं. दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात करीब 2.30 बजे उनके घर से हुई. हत्याकांड में साबिर के एक अन्य पुत्र व डोरंडा के दो युवकों का नाम भी सामने आया है. इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन कल्ला का शव लेकर घर पहुंचे. शनिवार की शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इलाके में शनिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस कर्बला चौक के आसपास की दुकानें रहीं बंद, दो अन्य लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये
मामले में दूसरे पक्ष के नफीस आलम ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नफीस आलम, अाफान गौहर, जैफ आलम, फैजान और अफरीदी आलम शहजादी कांप्लेक्स के पास बात कर रहे थे. तभी नफीस को वसीम का फोन आया. उसने खाने के बहाने सभी को कर्बला चौक बुलाया.
सभी युवक जब बाइक व स्कूटी से कर्बला चौक पहुंचे, तब वहां पान की दुकान पर साजिद, आसिफ, छोटका और तीनों के पिता साबिर व साबिर की पत्नी वहां खड़े थे. वहां पर दानिश व विक्की (युनूस चौक, डोरंडा निवासी) भी खड़े थे. सभी आपस में बातचीत कर रहे थे. इस बीच बाइक व स्कूटी सवार युवकों के रुकते ही साजिद ने कहा कि इन्हीं लोगों ने हमारे ब्राउन सुगर के कारोबार का विरोध करते हुए मेरे पिता को थप्पड़ मारा था. इसके बाद माचिस ने अपने कमर से पिस्टल निकाल लिया. पिस्टल देख सभी युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे. लेकिन परमाणु ने जैफ की स्कूटी का हैंडल पकड़ लिया. उसमें अाफान भी सवार था. इसके बाद सभी आरोपियों ने मिल कर युवकों पर रॉड व लाठी से हमला कर दिया.
बाद में माचिस जैफ का गला पकड़ कर खींचते हुए गली की ओर ले गया. माचिस का भाई परमाणु भी जैफ के गले में कपड़ा फंसा कर उसे खींचने लगा. इसी बीच माबो ने छुरा निकाल कर अाफान पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया. इसके बाद आरोपियों ने जैफ पर भी चाकू और रॉड से हमला शुरू कर दिया. इसके साथ ही माचिस की मां ने अपने दुपट्टे को जैफ के गले में लपेट दिया. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दानिश व विक्की वहां से भाग निकले.
कर्बला चौक के पास कैंप कर रही थी. घटना के विरोध में कर्बला चौक के आसपास की दुकानें भी बंद रही. कल्ला पर चाकू से हमला करने के बाद गला दबा कर भी आरोपियों द्वारा हत्या करने की बात सामने आयी है.
दोनों पक्षों के बीच पूर्व से था विवाद : सिटी एसपी
सिटी एसपी सुजाता कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली है कि माचिस के भाई का विवाद दो दिन पूर्व बाइक टकराने की वजह से डोरंडा के युवकों से हुआ था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस दौरान चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गये, जिसमें एक की मौत हो गयी. इधर आसपास के लोगों के अनुसार माचिस जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव कर उसका स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >