रांची : झारखंड ओफ्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय 16वां वार्षिक सम्मेलन सात दिसंबर से शुरू हो रहा है. सम्मेलन में 300 से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे. कार्यक्रम का उदघाटन स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी करेंगे. विशिष्ट अतिथि मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी होंगे.
कार्यक्रम मेें ऑल इंडिया ओफ्थाल्मिक सोसाइटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ एस नटराजन शामिल होंगे. आयोजन समिति के मुख्य संयोजक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बीपी कश्यप ने बताया कि झारखंड के लिए यह गर्व की बात है. वक्ता के रूप में जयपुर से डॉ सोनू गोयल, डॉ स्वाति तोमर, डॉ वैशाली वासावड़ा, अजमेर से डॉ अरुण क्षेत्रपाल, एम्स दिल्ली से डॉ राजेश सिन्हा, डॉ परिजात चंद्रा, दिल्ली से डॉ मोहिता शर्मा, अहमदाबाद से डॉ प्रिया नारंग, नागपुर से डॉ प्रशांत अग्निहोत्री भाग लेेंगे.
