रांची : रांची विवि स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अयोध्या प्रसाद सिंह का निधन बुधवार को दिन के 10 बजे उनके तुपुदाना स्थित आवास पर हो गया. वे लगभग 92वर्ष के थे. डॉ अयोध्या अपने अध्ययन काल से ही उच्च प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे.
वे स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग रांची विवि में लगातार 15 वर्षों तक विभागाध्यक्ष रहे. वर्ष 1992 में वे सेवानिवृत्त हुए. उनके दो पुत्र अरुण कुमार सिंह और प्रभात कुमार सिंह हैं. उनकी एक पुत्री भी है. संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रकांत शुक्ल ने बताया कि डॉ अयोध्या सिंह कई दिनों से संन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे थे.
