रांची : सरस मेला की तैयारी की समीक्षा की गयी

रांची : 20 दिसंबर से छह जनवरी 2019 तक मोरहाबादी में आयोजित होनेवाले सरस मेला की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में डीआरडीए निदेशक संगीता लाल की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी. बैठक में सरस मेला में स्टॉल लगाने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था, मेला परिसर में पेयजल, बिजली, चिकित्सा की […]

रांची : 20 दिसंबर से छह जनवरी 2019 तक मोरहाबादी में आयोजित होनेवाले सरस मेला की तैयारी को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभा कक्ष में डीआरडीए निदेशक संगीता लाल की अध्यक्षता में बैठक बुलायी गयी. बैठक में सरस मेला में स्टॉल लगाने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था, मेला परिसर में पेयजल, बिजली, चिकित्सा की व्यवस्था, अग्निशमन, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था कैसी हो, इस पर विस्तार से चर्चा की गयी. श्रीमती लाल ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को मेला परिसर में मेडिकल कैंप व चलंत चिकित्सा वाहन की व्यवस्था करने के लिए कहा.
वहीं, नगर निगम के प्रतिनिधियों को साफ-सफाई के साथ-साथ चलंत शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को मेला से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति और होर्डिंग्स व प्रचार वाहन के जरिये मेला का प्रचार करने की बात कही गयी. बैठक में खादी बोर्ड के प्रतिनिधियों के अलावा सरस मेला के प्रतिनिधि सहित जिले के सारे पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >