झारखंड से गिरफ्तार किये जा रहे साइबर क्राइम के ज्यादातर आरोपी

रांची/कोलकाता : कोलकाता पुलिस के दायरे में जितने भी ऑनलाइन बैंक फ्रॉड व साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, उनमें ज्यादातर मामलों में अपराधी झारखंड से गिरफ्तार हुए हैं. यही नहीं हाल ही में नये तरीके के कुछ ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी अपराधी झारखंड के ही पाये गये हैं. इस तरह […]

रांची/कोलकाता : कोलकाता पुलिस के दायरे में जितने भी ऑनलाइन बैंक फ्रॉड व साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, उनमें ज्यादातर मामलों में अपराधी झारखंड से गिरफ्तार हुए हैं. यही नहीं हाल ही में नये तरीके के कुछ ऑनलाइन ठगी के मामलों में भी अपराधी झारखंड के ही पाये गये हैं.
इस तरह के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोलकाता पुलिस की ओर से झारखंड के तीन जिलों के एसपी को पत्र भेजा गया है. इस पत्र में इस तरह की ठगी से जुड़े युवकों को मुखबिरों की मदद से शिनाख्त कर उन पर नकेल कसने को कहा गया है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि हाल के कुछ महीनों में महानगर में ऑनलाइन साइबर ठगी व बैंक फ्रॉड के मामले में झारखंड के जामताड़ा, दुमका व रांची से विभिन्न आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा कुछ और नये ऐसे मामले हैं, जिनके आरोपी भी इन तीन जिलों से जुड़े पाये गये हैं. पुलिस की मुश्किल तब बढ़ जाती है, जब ये आरोपी गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर रिहा होकर अपने इलाकों में जाकर फिर से ऐसे ही ठगी के धंधों से जुड़ जाते हैं.
इसके कारण रांची, दुमका व जामताड़ा के एसपी को लालबाजार स्थित बैंक ठगी के मामलों की जांच करनेवाले विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है. तीनों जिलों के एसपी ने कोलकाता पुलिस को इस तरह की ठगी से जुड़े युवक व इसके पहले ऐसे मामलों में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा होकर गांव लौटे युवकों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >