रांची : नये विस भवन का काम अप्रैल तक पूरा करें

रांची : भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार ने अप्रैल 2019 तक धुर्वा में बन रहे नये विधानसभा भवन का काम पूरा करने का निर्देश दिया है. श्री कुमार ने सोमवार को निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया. यहां मंत्रियों का कमरा तैयार हो गया है. कर्मचारियों के बैठने की जगह भी तैयार कर ली गयी […]

रांची : भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार ने अप्रैल 2019 तक धुर्वा में बन रहे नये विधानसभा भवन का काम पूरा करने का निर्देश दिया है. श्री कुमार ने सोमवार को निर्माणाधीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया. यहां मंत्रियों का कमरा तैयार हो गया है. कर्मचारियों के बैठने की जगह भी तैयार कर ली गयी है. गुंबद और फर्निशिंग का काम चल रहा है.
सचिव ने गुंबद का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने जैप आइटी के साथ समन्वय बना कर सभी आवश्यक तैयारी करने को कहा. काम की गति तेज करने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा कि तय समय पर काम पूरा नहीं होने की स्थिति में संवेदक और अभियंताओं को दंडित किया जायेगा. हर हाल में नया विधानसभा भवन अप्रैल माह तक तैयार हो जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने मंत्रियों और वरीय पदाधिकारियों को तैयार किये गये कमरों को दिखाने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान विभागीय अभियंता और संवेदक रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >