झारखंड विकास परिषद के सीइओ ने दिया त्याग पत्र

रांची : झारखंड राज्य विकास परिषद के सीइओ अनिल स्वरूप ने त्यागपत्र दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र सोमवार को राज्य सरकार को भेज दिया. त्यागपत्र देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है. जुलाई 2018 में राज्य सरकार ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था. केंद्रीय शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के […]

रांची : झारखंड राज्य विकास परिषद के सीइओ अनिल स्वरूप ने त्यागपत्र दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र सोमवार को राज्य सरकार को भेज दिया. त्यागपत्र देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है. जुलाई 2018 में राज्य सरकार ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था. केंद्रीय शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था. वह 1981 बैच के यूपी के आइएएस अधिकारी हैं.

सीइओ के पद से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने झारखंड के सिलसिले में अपना अनुभव ट्विट किया है. अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि कुछ महीनों के काम के बाद झारखंड से विदाई लेकर वापस दिल्ली का रुख किया है. झारखंड के अधिकांश युवा उपायुक्तों की प्रतिबद्धता और समर्पण ने उन्हें काफी प्रभावित किया. केंद्रीय नीतियों व जमीनी हकीकत के बीच संबंध का नहीं होना सबसे दिलचस्प खोज रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >