रांची : बरही से पकड़ा गया नकली नोट गिरोह का सदस्य रवि

रांची : झारखंड एटीएस की टीम ने राज्य में नकली नोट खपाने के आरोप में रवि प्रजापति को बरही इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. वह पेशे से कोचिंग संचालक है. उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि रविवार को एटीएस ने की. एटीएस के अनुसार वह पूर्व में नकली नोट के मामले में जेल जा चुका है. […]

रांची : झारखंड एटीएस की टीम ने राज्य में नकली नोट खपाने के आरोप में रवि प्रजापति को बरही इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. वह पेशे से कोचिंग संचालक है. उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि रविवार को एटीएस ने की. एटीएस के अनुसार वह पूर्व में नकली नोट के मामले में जेल जा चुका है. शनिवार को उसकी तलाश में बरही इलाके में छापेमारी की गयी थी. उसे गिरफ्तार करने के बाद रविवार को रांची लाया गया.
जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर को एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल से नकली नोट लेकर रांची पहुंचने वाले हैं. सूचना के आधार पर एटीएस के एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की
इस दौरान एक व्यक्ति स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में दिखायी दिया. पूछताछ के लिए उसे राेका गया तो वह भागने लगा, लेकिन एटीएस की टीम ने घेर कर दबोच लिया. तलाशी के दौरान हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के जरबा गांव निवासी राजेश भुईया के पास दो- दो हजार के 104 जाली नोट मिले थे. उसे गिरफ्तार कर एटीएस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया था. एटीएस के अनुसार राजेश भुईया से ही रवि प्रजापति की जानकारी मिली थी. इसके बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. हालांकि मामले में कुछ और लोगों का नाम सामने आया है, जिनके बारे में छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >