रांची : डीएसपीएमयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 43 छात्रों का चयन

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कंसटिक्स कंपनी की ओर से गुरुवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें बीए, बीएसएसी, आइटी, बीसीए, बीबीए, एमए और एमएससी के लगभग 250 छात्र शामिल हुए. तीन राउंड में चयन प्रक्रिया हुई, जिसमें 43 विद्यार्थियों का चयन रैप ऑपरेशन के […]

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में कंसटिक्स कंपनी की ओर से गुरुवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें बीए, बीएसएसी, आइटी, बीसीए, बीबीए, एमए और एमएससी के लगभग 250 छात्र शामिल हुए.
तीन राउंड में चयन प्रक्रिया हुई, जिसमें 43 विद्यार्थियों का चयन रैप ऑपरेशन के लिए किया गया. चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 2.20 से 2.60 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर कंपनी ने दिया. विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से गुड़गांव, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, कोलकाता, रांची, बेंगलुरु, हैदराबाद के ऑफिस में भेजा जायेगा. इस अवसर पर कंपनी की ओर से वरुण श्रीवास्तव और विवि के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ विनय भरत, आइएन साहू, अंकित चौधरी मौजूद थे. चयनित विद्यार्थियों को विवि के कुलपति डॉ एसएन मुंडा, कुलसचिव डॉ एनडी गोस्वामी और डीएसडब्ल्यू डॉ नमिता सिंह ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >