रांची : हेमंत के गढ़ से चुनाव अभियान शुरू करेंगे सीएम रघुवर दास, दो दिसंबर को बरहेट से शुरू होगी यात्रा

पहले चरण में संताल परगना जायेंगे सीएम, दो दिसंबर को बरहेट से शुरू होगी यात्रा चौपाल लगा कर जनता से करेंगे सीधा संवाद, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी लेंगे फीडबैक रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव अभियान की शुरुआत झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के गढ़ से शुरू करेंगे. इसको […]

पहले चरण में संताल परगना जायेंगे सीएम, दो दिसंबर को बरहेट से शुरू होगी यात्रा
चौपाल लगा कर जनता से करेंगे सीधा संवाद, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी लेंगे फीडबैक
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव अभियान की शुरुआत झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के गढ़ से शुरू करेंगे. इसको लेकर कार्यक्रम तय कर लिया गया है. मुख्यमंत्री चुनाव अभियान की शुरुआत दो दिसंबर को शहीद सिद्धो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे. पहले चरण की यात्रा संताल परगना के बरहेट विधानसभा से शुरू होगी. इसी विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन विधायक हैं.
मुख्यमंत्री पहले उन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जो भाजपा के पास नहीं है. चुनाव अभियान कार्यक्रम को दो पालियों में बांटा गया है. पहली पाली में संबंधित विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाया जायेगा. इसमें मुख्यमंत्री जनता से सीधा संवाद करेंगे. साथ ही राज्य में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे.
जनता की समस्याओं से भी अवगत होंगे. दूसरी पाली में मुख्यमंत्री बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे. इस दौरान सरकार की ओर से चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. राज्य के 81 विधानसभा में मुख्यमंत्री का दौरा होगा. पांचों प्रमंडल में होनेवाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तिथि तय की जा रही है.
10 विधानसभा का दौरा करेंगे सीएम : मुख्यमंत्री पहले चरण में संताल परगना के 10 विधानसभा का दौरा करेंगे. दो दिसंबर से 17 दिसंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है. दो से चार दिसंबर तक लगातार तीन दिनों तक कार्यक्रम होंगे. इसके बाद आठ से दस दिसंबर और 15 से 17 दिसंबर तक कार्यक्रम होंगे. इसके बीच 12 दिसंबर को नाला में कार्यक्रम होगा.
कब किस विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यक्रम
तिथि विधानसभा
दो दिसंबर बरहेट
तीन दिसंबर जामा
चार दिसंबर शिकारीपाड़ा
आठ दिसंबर लिट्टीपाड़ा
नौ दिसंबर पाकुड़
तिथि विधानसभा
10 दिसंबर महेशपुर
12 दिसंबर नाला
15 दिसंबर पोड़ैयाहाट
16 दिसंबर जरमुंडी
17 दिसंबर जामताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >