रांची : स्वास्थ्य निदेशालय की लिफ्ट खराब

रांची : आरसीएच परिसर स्थित स्वास्थ्य निदेशालय की लिफ्ट लंबे समय से खराब है. दरअसल नया निदेशालय भवन बनने के बाद कभी दोनों लिफ्ट ठीक से चली ही नहीं. लिफ्ट खराब रहने से निदेशालय कर्मियों को परेशानी हो रही है, पर अधिकारियों को इससे मतलब नहीं है. चार मंजिले निदेशालय भवन में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य, […]

रांची : आरसीएच परिसर स्थित स्वास्थ्य निदेशालय की लिफ्ट लंबे समय से खराब है. दरअसल नया निदेशालय भवन बनने के बाद कभी दोनों लिफ्ट ठीक से चली ही नहीं. लिफ्ट खराब रहने से निदेशालय कर्मियों को परेशानी हो रही है, पर अधिकारियों को इससे मतलब नहीं है. चार मंजिले निदेशालय भवन में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य, टीबी नियंत्रण, निदेशक अौषधि व निदेशक खाद्य सहित विभिन्न कार्यालय हैं.
अब राज्य आरोग्य समिति कार्यालय, जो आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की नोडल एजेंसी है, भी निदेशालय भवन की चौथी मंजिल पर शिफ्ट हो गया है. लगभग सभी कार्यालयों में महिलाएं भी कार्यरत हैं. निदेशालय कर्मियों ने वरीय अधिकारियों से लिफ्ट ठीक कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >