रांची़ : झारखंड मल्टी परपस वर्कर (एमपीडब्ल्यू) कर्मचारी संघ का प्रथम राज्य सम्मेलन रविवार को विधानसभा स्थित विधायक क्लब हॉल में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत संघ के झंडोत्तोलन से हुई. संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांग से मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन कुमार जायसवाल को अवगत कराया. विधायक ने आश्वासन दिया कि वह उनके स्थायीकरण की मांग से सरकार को अवगत करायेंगे.
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में संघ की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ. इसमें हजारीबाग के संजय कुमार संघ के राज्य अध्यक्ष निर्वाचित हुए. शेष विजयी पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की गयी. इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सिधेश्वर सिंह, तारणी, सुशीला तिग्गा, सुबल किशोर ठाकुर, भूषण कुमार, गोपाल शरण व जीतवाहन उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
संघ के अन्य निर्वाचित पदाधिकारी : उपाध्यक्ष – मनोज तिर्की, सीताराम कुमार, त्रिलोचन मिश्रा, नरेश महतो व पवन कुमार. महासचिव – विनोद तिग्गा. राज्य सचिव – सूरज, महेश्वर मुंडा, जयप्रकाश मंडल व संदीप कुमार. कोषाध्यक्ष – अमित टोपनो. सह कोषाध्यक्ष – कृष्ण देव महतो. कार्यालय सचिव – शैलेश सुलेमान बाखला. इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गयी.
