रांची : करदाताओं से अच्छा व्यवहार करें : चंद्रा

रांची : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने आयकर अधिकारियों को करदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की परंपरा को बढ़ाने के निर्देश दिये. उन्होंने आयकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि करदाताओं के साथ आयकर अधिकारी किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करें. श्री चंद्रा गुरुवार को ही […]

रांची : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने आयकर अधिकारियों को करदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की परंपरा को बढ़ाने के निर्देश दिये. उन्होंने आयकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि करदाताओं के साथ आयकर अधिकारी किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करें. श्री चंद्रा गुरुवार को ही रांची पहुंचे थे.
उन्होंने असेसमेंट, टीडीएस और अनुसंधान शाखा से संबंधित रांची और पटना के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. सीबीडीटी अध्यक्ष ने आयकर विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के दौरान किये गये कार्यों, राजस्व वसूली और नये करदाता बनाने से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा करते हुए विभाग के कामकाज की सराहना की.
बैठक में मुख्य आयकर आयुक्त वी महालिंगम, आयकर महानिदेशक एसआर मल्लिक, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त रत्नेश नंदन सहाय, संयुक्त आयकर आयुक्त निशा उरांव सिंहमार, संयुक्त निदेशक अनुसंधान मनीष झा, उपायुक्त चिन्मया ए मराठे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >