रांची : नो पार्किंग में खड़ी बस पर लगाया जुर्माना सड़क किनारे लगे कई ठेलों को किया जब्त

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. निगम की टीम ने खादगढ़ा बस स्टैंड में नो पार्किंग में खड़ी बस से चार हजार का जुर्माना वसूला. वहीं, बूटी मोड़ पर नो पार्किंग में खड़े आॅटो पर एक हजार का जुर्माना लगाया. इसके […]

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. निगम की टीम ने खादगढ़ा बस स्टैंड में नो पार्किंग में खड़ी बस से चार हजार का जुर्माना वसूला. वहीं, बूटी मोड़ पर नो पार्किंग में खड़े आॅटो पर एक हजार का जुर्माना लगाया. इसके अलावा सिमरटोली मोहल्ले में सड़क पर गंदा पानी बहाये जाने को लेकर भवन मालिक से एक हजार का जुर्माना वसूला गया.
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने बहूबाजार से ओवरब्रिज तक सड़क किनारे ठेले लगानेवालों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारें से हटा लें.
अन्यथा बुधवार से ऐसे ठेलाें को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. निगम के टीम ने इस दौरान स्टेशन रोड में कई ठेलों को भी जब्त किया. वहीं, खेलगांव चौक पर भी सड़क पर दुकानें लगानेवालों को चेतावनी दी. साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >