सीबीएसइ : केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना के तहत नवीकरण के लिए आवेदन 15 तक

रांची : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों लिए संचालित केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना के तहत नवीकरण आवेदन (रीनिवल एप्लीकेशन) आमंत्रित किया है. वैसे विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिन्हें इस योजना के तहत वर्ष 2014 के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया […]

रांची : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों लिए संचालित केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना के तहत नवीकरण आवेदन (रीनिवल एप्लीकेशन) आमंत्रित किया है.
वैसे विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिन्हें इस योजना के तहत वर्ष 2014 के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गयी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है.
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है. आवेदन के लिए पात्रता आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सेक्टर छात्रवृत्ति योजना केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग (एमएचआरडी) के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >