18 धान अधिप्राप्ति केंद्र का गठन किया गया
आठ हजार किसानों का निबंधन हो चुका
रांची : रांची जिले में किसानों से धान खरीदने को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी. सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में 18 धान अधिप्राप्ति केंद्र का गठन कर दिया गया. साथ ही केंद्र के प्रभारी भी नियुक्त कर दिये गये. जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 18 केंद्रों में लैंप के माध्यम से धान अधिप्राप्ति होगी. सभी लैंप के साथ जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा एकरारनामा किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी 18 केंद्रों में प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी व जन सेवक की नियुक्ति की गयी है.
