रांची : पुरुष आयोग का गठन करे सरकार

रांची : सेव इंडियन फैमिली, झारखंड द्वारा 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को जागरूकता अभियान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. इस विषय पर रविवार को ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि महिला कानूनों का अक्सर दुरुपयोग किया जाता है. दोहरी नीयत से मुकदमा दर्ज करा […]

रांची : सेव इंडियन फैमिली, झारखंड द्वारा 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को जागरूकता अभियान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. इस विषय पर रविवार को ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि महिला कानूनों का अक्सर दुरुपयोग किया जाता है.
दोहरी नीयत से मुकदमा दर्ज करा कर निर्दोष परिवार के बुजुर्ग व नाबालिग सदस्यों को भी प्रताड़ित किया जाता है. सरकार द्वारा इसका संज्ञान नहीं लेना स्थिति को और गंभीर बनाता है. इससे वास्तविक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता. यह विवाहित पुरुषों के उच्च आत्महत्या दर का कारण बनता है. सरकार इस मसले को गंभीरता से ले. इस अवसर पर पुरुष आयोग के गठन की मांग भी की गयी़ बैठक में रमेश पाठक, चंद्रशेखर, समीर, मनोज, चंदन, रंजीत, नवीन, राजेंद्र, गौतम, अक्षय अग्रवाल व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >