रांची : तेजस्वी से मिलने के बाद कम हुआ लालू प्रसाद का तनाव

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का तनाव छोटे बेटे तेजस्वी यादव से मिलने के बाद कुछ कम हुआ. डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद को शनिवार को ठीक से नींद आयी. रविवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की गयी. जांच में बीपी […]

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का तनाव छोटे बेटे तेजस्वी यादव से मिलने के बाद कुछ कम हुआ. डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद को शनिवार को ठीक से नींद आयी. रविवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की गयी. जांच में बीपी व शुगर सब सामान्य पाया गया. बीपी 130/80 व शुगर 106 पाया गया. गौरतलब है कि शनिवार को तेजस्वी यादव ने उनसे मुलाकात की थी. वे करीब पांच घंटे तक रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >