रांची : अब नॉन सब्सिडाइज गैस सिलिंडर के लिए देने होंगे "1,000.50

रांची : गैस डीलरों के कमीशन में वृद्धि के कारण नॉन सब्सिडाइज से लेकर कॉमर्शियल सिलिंडर के दामों में वृद्धि हो गयी है. 14.2 किलो वाला नॉन सब्सिडाइज सिलिंडर में दो रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हुई है. ग्राहकों को 998.50 रुपये की जगह 1,000.50 रुपये देने होंगे. सब्सिडी के रूप में बैंक खाते में […]

रांची : गैस डीलरों के कमीशन में वृद्धि के कारण नॉन सब्सिडाइज से लेकर कॉमर्शियल सिलिंडर के दामों में वृद्धि हो गयी है. 14.2 किलो वाला नॉन सब्सिडाइज सिलिंडर में दो रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हुई है. ग्राहकों को 998.50 रुपये की जगह 1,000.50 रुपये देने होंगे. सब्सिडी के रूप में बैंक खाते में 483.18 रुपये की जगह 483.66 भेजे जायेंगे.
वहीं, कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में 3.50 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि हुई है. इसके लिए 1709.50 रुपये की जगह 1713 रुपये प्रति सिलिंडर देना होगा. नयी कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है. इसी प्रकार गैस गोदाम या एजेंसी से गैस सिलिंडर लेने की स्थिति में 20.50 रुपये प्रति सिलिंडर की छूट मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >