रांची : बिरसा समाधि स्थल सौंदर्यीकरण कार्य का मंत्री ने किया उदघाटन

रांची : भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन मंगलवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से किया. उप महापौर के 10 लाख के निधि से यहां सौंदर्यीकरण कार्य के तहत फाउंटेन, फाउंटेन, ग्रीनरी, बाउंड्री वॉल सहित स्टेज रिपेयरिंग व गार्डेन लाइट को […]

रांची : भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन मंगलवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से किया. उप महापौर के 10 लाख के निधि से यहां सौंदर्यीकरण कार्य के तहत फाउंटेन, फाउंटेन, ग्रीनरी, बाउंड्री वॉल सहित स्टेज रिपेयरिंग व गार्डेन लाइट को लगाया गया है. इस अवसर पर जेपी भल्ला, राजेश महतो, रंजन पासवान, प्रमोद, किरण खाखा, पोली, रमेश, वीरेंद्र प्रसाद, सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
वार्ड पार्षद ने कहा, हमें सूचना भी नहीं मिली
उदघाटन कार्यक्रम में वार्ड आठ की पार्षद वीणा अग्रवाल को नहीं बुलाये जाने पर पार्षद ने आपत्ति जतायी है. वार्ड पार्षद ने कहा वार्ड में कार्यक्रम होने के कारण वार्ड पार्षद को बुलाया जाना चाहिए था. लेकिन न तो हमें किसी ने पत्र भेजा, और न ही हमें फोन पर ही इसकी सूचना दी गयी. पार्षद ने कहा कि इस उपेक्षा से वे आहत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >