रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, वार्ड 31 के पार्षद अशोक यादव एवं वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता शामिल हुए.
सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने प्रकाश पर्व को लेकर साफ सफाई की लचर व्यवस्था की ओर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराया. उप महापौर व पार्षद ने आश्वासन दिया कि जल्द ही साफ सफाई व्यवस्था बेहतर हो जायेगी. सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व 21 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में मनाया जायेगा. बैठक में रामकृष्ण मिढ़ा, द्वारकादास मुंजाल, चरणजीत मुंजाल, अमरजीत गिरधर,अशोक गेरा, अर्जुन दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, अश्विनी सुखीजा आदि उपस्थित थे .
दीपावली के दिन से निकलेगी प्रभात फेरी : प्रकाश पर्व को लेकर दीपावली से लेकर 19 नवंबर तक. सुबह 4 बजे से सभी गुरुद्वारों से प्रभात फेरी निकाली जायेगी.
गुरुद्वारा साहिब की ओर से 21 नवंबर को दीवान की समाप्ति के उपरांत रातू रोड बिरला मैदान से 2़ 30 बजे नगर कीर्तन निकाला जायेगा, जो विभिन्न इलाकों से होकर गुरु नानक स्कूल में आकर समाप्त होगा . 23 नवंबर को गुरु नानक स्कूल में सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जायेगा .
