सिल्ली/मुरी : धनतेरस के मौके पर सिल्ली, मुरी में खरीदारी का बाजार गर्म रहा. बरतन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बिजली के उपकरण, टीवी, फ्रिज, वॉशिग मशीन की खूब खरीदारी हुई. शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की दुकानों में भी खरीदारी की भीड़ देखी गयी. लोगों ने अपने ग्रह व राशि के मुताबिक खरीदारी की. वाहनों के बाजार में तेजी देखी गयी. दोपहिया के अलावे चार पहिया वाहनों की भी खरीदारी की.
अॉनलाइन खरीदारी के कारण मोबाइल बिक्री में कमी
अॉनलाइन खरीदारी के प्रचलन के कारण इस वर्ष दुकानों में मोबाइल की बिक्री में कमी आयी है. हरिओम टेलिकॉम के संचालक मिथुन साव ने बताया कि लोग अॉनलाइन मोबाइल की खरीदारी कर रहे हैं. इससे मोबाइल दुकानों में बिक्री पर असर पड़ा है.
चाइनीज सामान की बिक्री में कमी
इस बार बाजार में चाइनीज बल्ब सहित अन्य सामान की बिक्री में कमी देखी गयी. दिवाली में सजावट कि लिए लोगों ने चाइनीज बल्ब की जगह मिट्टी के दीया की खरीदारी की है. मोमबत्ती व अन्य चीजें दूसरे नंबर पर है.
डिजाइनर मोमबत्तियों की बढ़ी िडमांड
दिवाली में बाजार में आयी डिजाइनर मोमबत्ती आकर्षण है. लोग इसे पसंद कर रहे हैं. तिरुपति ट्रेडर्स के संचालक रमेश जालान ने बताया कि इस बार चाइनीज बल्ब की मांग में काफी कमी आयी है. इस बार लोगों को सामान्य मोमबत्ती के साथ कलश के भीतर मोमबत्ती व पानी में तैरने वाली मोमबत्ती आकर्षित कर रही है.
