रांची : शहर की हर सड़क पर दिख रही थी वाहनों की कतार

धनतेरस पर जाम से जूझती रही राजधानी सड़कों के किनारे लगी दुकानें के कारण और बढ़ा जाम पांच मिनट की दूरी तय करने में लग रहा था आधा घंटा जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत रांची : धनतेरस के दिन राजधानी रांची की सड़कें पूरी तरह जाम रही. हर तरफ लोग […]

धनतेरस पर जाम से जूझती रही राजधानी
सड़कों के किनारे लगी दुकानें के कारण और बढ़ा जाम
पांच मिनट की दूरी तय करने में लग रहा था आधा घंटा
जाम हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
रांची : धनतेरस के दिन राजधानी रांची की सड़कें पूरी तरह जाम रही. हर तरफ लोग जाम से जूझते नजर आये. दोपहर में स्कूल से लौट रही स्कूल बसों के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही. वहीं, दोपहर से लेकर देर शाम तक धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार में पहुंची भीड़ के कारण मेन रोड, चर्च रोड, अपर बाजार, ओल्ड एचबी रोड, मिशन चौक, रातू रोड, बरियातू रोड, कचहरी रोड रेडियम रोड जाम रहे.
शहर की ज्यादातर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार दिख रही थी. आम दिनों में लोग जिस दूरी को पांच मिनट में तय कर लेते हैं, उसके लिए भी लोगों को आधा घंटा से ज्यादा लग रहा था. हालांकि, जाम से निबटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना की गश्ती दल व टाइगर मोबाइल को भी लगाया गया था. ट्रैफिक एसपी व सिटी एसपी भी दिन भर अपने पदाधिकारियों को आदेश देते रहे कि बाजारों में धनतेरस के कारण भीड़ है, इसलिए सभी टाइगर मोबाइल व गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी वाहनों को एक जगह रुकने न दें. धनतेरस के कारण रोड के किनारे बहुत से छोटी-छोटी दुकान लगने के कारण भी जाम की स्थिति बनी थी.
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दीपावली तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, लोगों को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. कुछ लोग वाहनों को रांग साइड से घुसा देते हैं, जिसके कारण भी जाम होता है. लोग सिविक सेंस का प्रयोग करें, तो काफी हद तक जाम से निजात मिल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >