रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि इच्छाशक्ति के साथ काम करने से राष्ट्र व राज्य में बदलाव होता है. किसान की स्थिति में बदलाव लाये बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है़
वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी और झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद किसानों की बेहतरी के लिए ईमानदार पहल की गयी. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सक्रियता के साथ कदम बढ़ाया गया है़ किसान मोरचा के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पूर्व में मंत्री और अफसरों के विदेश दौरे पर सरकारी खजाने की राशि खर्च होती थी. राज्य को कुछ हासिल नहीं होता था.
वर्तमान सरकार ने किसानों काे विदेश भेजा. विदेश दौरा गांव के किसानों के लिए सपने जैसा है. सरकार किसानों को हाशिये पर नहीं रखना चाहती बल्कि उन्हें स्मार्ट बनाना चाहती है. विदेश दौरे के बाद राज्य के किसानों को स्मार्टफोन देने का फैसला ऐतिहासिक है़
