अनगड़ा : सोहराय पर्व धरोहर, समृद्ध परंपरा का बोध कराता है

सोहराय जतरा मिलन समारोह में बोले डॉ देवशरण भगत अनगड़ा : सोहराय पर्व की पूर्व संध्या पर मिलन चौक में सोहराय जतरा मिलन समारोह सह रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व हमारी […]

सोहराय जतरा मिलन समारोह में बोले डॉ देवशरण भगत
अनगड़ा : सोहराय पर्व की पूर्व संध्या पर मिलन चौक में सोहराय जतरा मिलन समारोह सह रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व हमारी धरोहर है. यह पर्व हमारे समृद्ध परंपरा का बोध कराता है.
उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया. कहा कि युवा परिवर्तन के वाहक हैं. वह अपना सामाजिक दायित्व समझें. अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगायें. सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी कलाकार इग्नेश, पवन, सुमन गुप्ता, चिंता देवी, केशव केशरिया, मजबुल खान, अनिश, मनोज शहरी, सुनैना व पारस सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया.
मौके पर किशोर साहू, जगन्नाथ महतो, जितेंद्र महतो, सूरज नारायण महतो, नरेश महतो, वकील महतो, विक्की श्रीवास्तव, वीरेंद्र महतो, लालमोहन महतो, रामनाथ महतो, अजीत महतो, सुनील करमाली, सोहराई महतो, गोर्वधन महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >