रांची : उच्च शिक्षा में बढ़ रहा विद्यार्थियों का नामांकन : शिक्षा मंत्री

ज्ञानकुंभ 2018 : उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर राष्ट्रीय सम्मेलन रांची : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं. उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों के नामांकन अनुपात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. विश्वविद्यालय व कॉलेजों में दो पाली में पढ़ाई […]

ज्ञानकुंभ 2018 : उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर राष्ट्रीय सम्मेलन
रांची : शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा है कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं. उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों के नामांकन अनुपात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. विश्वविद्यालय व कॉलेजों में दो पाली में पढ़ाई शुरू की गयी है.
विवि में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. स्थायी नियुक्ति होने तक कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. यह बातें शिक्षा मंत्री ने हरिद्वार में दो दिवसीय ज्ञान कुंभ 2018 में उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कही. सम्मेलन का आयोजन पतंजलि विवि द्वारा किया गया है.
शिक्षा मंत्री ने योग गुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात ही. राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये गये जा रहे कार्यों के बारे में उन्हें बताया. सम्मेलन चार नवंबर को संपन्न होगा. सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्री भाग ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >