रांची़ : लोन दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी

रांची़ : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू सब स्टेशन के समीप स्थित पूर्वांचल बिजनेस फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. ठगी के शिकार लोग गुरुवार को कंपनी के दफ्तर पहुंचे. लेकिन दफ्तर में ताला बंद था. इससे आक्रोशित लोग ताला तोड़ कर अंदर […]

रांची़ : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू सब स्टेशन के समीप स्थित पूर्वांचल बिजनेस फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है. ठगी के शिकार लोग गुरुवार को कंपनी के दफ्तर पहुंचे. लेकिन दफ्तर में ताला बंद था. इससे आक्रोशित लोग ताला तोड़ कर अंदर घुस गये और तोड़-फाेड़ करना चाहते थे.
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची गयी और लोगों को समझा- बुझा कर शांत कराया. पीड़ित लोगों ने पुलिस को बताया कि कंपनी ने समूह बना कर सस्ते दर पर कर्ज मुहैया कराने के नाम पर प्रोसेसिंग फी के रूप में करीब 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है. लेकिन न तो किसी को लोन मिला और न पैसे मिले. पीड़ित लोगों ने अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >