रांची : राजीव चड्ढा व दिलीप झा के ठिकानों पर सर्वे शुरू

रांची : आयकर विभाग ने शहर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट राजीव चड्ढा और दिलीप झा के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई आयकर की चोरी करने के आरोपों के मद्देनजर की है. राजीव चड्ढा और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा चड्ढा एंड एसोसिएट नामक संस्थान संचालित किया जाता है. दिलीप झा कोकर चूना […]

रांची : आयकर विभाग ने शहर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट राजीव चड्ढा और दिलीप झा के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई आयकर की चोरी करने के आरोपों के मद्देनजर की है. राजीव चड्ढा और उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा चड्ढा एंड एसोसिएट नामक संस्थान संचालित किया जाता है. दिलीप झा कोकर चूना भट्ठा में एक्सिस आर्किटेक्ट नामक संस्था चलाते हैं. आयकर अधिकारियों के दल ने चड्ढा एंड एसोसिएट के अशोक कुंज स्थित कार्यालय पहुंच कर उनकी व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज की जांच पड़ताल शुरू की है.
आयकर अधिकारियों के एक दूसरे दल ने दिलीप झा के कोकर चूना भट्ठा स्थित संस्थान में पहुंच कर व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जाता है कि इन दोनों आर्किटेक्ट को सबसे ज्यादा सरकारी काम मिले हैं. हालांकि इन संस्थाओं के संचालकों ने वास्तविक आमदनी छिपा कर आयकर रिटर्न दाखिल किया है. इन दोनों आर्किटेक्ट के ठिकानों पर सर्वे कल देर तक जारी रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >