रांची़ : अडाणी के पावर प्लांट परियोजना पर शीघ्र रोक लगायें

रांची़ : झारखंड जनाधिकार महासभा की टीम ने अडाणी पावर प्लांट परियोजना का तथ्यान्वेषण किया़ बुधवार को इसकी रिपोर्ट एसआइएक्सएक्स सभाकक्ष में जारी की गयी़ इस मौके पर कुमार चंद्र मार्डी, चिंतामणी साहू, मेरी निशा हंसदा, विवेक कुमार व भारत भूषण ने कहा कि अवैध तरीके से लगायी जा रही इस परियोजना को तुरंत रोका […]

रांची़ : झारखंड जनाधिकार महासभा की टीम ने अडाणी पावर प्लांट परियोजना का तथ्यान्वेषण किया़ बुधवार को इसकी रिपोर्ट एसआइएक्सएक्स सभाकक्ष में जारी की गयी़ इस मौके पर कुमार चंद्र मार्डी, चिंतामणी साहू, मेरी निशा हंसदा, विवेक कुमार व भारत भूषण ने कहा कि अवैध तरीके से लगायी जा रही इस परियोजना को तुरंत रोका जाये़ अवैध तरीके से अधिग्रहित जमीन को भी वापस किया जाये. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए टेबुल सर्वे आधार पर जनसुनवाई हुई थी, जिसमें ज्यादातर असली रैयतों को प्रवेश करने ही नहीं दिया गया़
इस परियोजना में एसपीटी एक्ट, पांचवीं अनुसूची के प्रावधान और पेसा जैसे कई कानूनों का उल्लंघन हुआ है़ मामले की न्यायिक जांच हो और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >