रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो नेता उत्तर प्रदेश व बिहार से आकर बसे लोगों के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है़ं यह निंदनीय है़ हेमंत सोरेन ऐसे बयान देकर राज्य को अशांत करने में लगे है़ं महागठबंधन अब महाविध्वंस गठबंधन का रूप ले रहा है़ हेमंत दरअसल रघुवर सरकार द्वारा किये गये कार्यों से बदहवास हो गये है़ं
2019 के चुनाव के बाद प्रदेश की जनता झामुमो के उम्मीदवारों को विधानसभा में घुसने नहीं जाने देगी़ इधर, पार्टी प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा है कि चार हजार करोड़ के घोटाले की मास्टरमाइंड कांग्रेस पहले झारखंड को हिसाब दे, फिर महागठबंधन की बात करे़ भाजपा प्रवक्ता सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
