हेमंत के नेतृत्‍व में जेएमएम के विधायक मिले राज्‍यपाल से, कानून व्‍यवस्‍था पर उठाया सवाल

रांची : राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में पार्टी के विधायक गण राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये और कार्रवाई की मांग की. साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंप झारखंड में सूखाग्रस्त जिलों में किसानों को राहत पैकेज देने की भी […]

रांची : राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व में पार्टी के विधायक गण राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये और कार्रवाई की मांग की. साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंप झारखंड में सूखाग्रस्त जिलों में किसानों को राहत पैकेज देने की भी मांग की.

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सांसद सदस्य विजय हांसदा, विधायक चंपई सोरेन, नलिन सोरेन, साइमन मरांडी, जगरनाथ महतो, दीपक बीरूआ, निरल पूर्ति, चमरा लिंडा, शशि भूषण सामड़, दशरथ गगरई, सीमा देवी पूर्व विधायक योगेंद्र महतो पार्टी महासचिव विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >