रांची : भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा विवाद सुलझाया

रांची : भूमि अधिग्रहण को लेकर दो पक्षों के बीच छह साल से चल रहे विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के द्वारा भू-अर्जन वाद को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था. जहां डालसा सचिव फहीम किरमानी ने मध्यस्थ एलके गिरि को सुलह के […]

रांची : भूमि अधिग्रहण को लेकर दो पक्षों के बीच छह साल से चल रहे विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने में सफलता मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के द्वारा भू-अर्जन वाद को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था.
जहां डालसा सचिव फहीम किरमानी ने मध्यस्थ एलके गिरि को सुलह के लिए नामित किया. बताया गया कि काठीटांड चौक से पिठोरिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के बाबत मुआवजा के दावेदारी को लेकर विवाद चल रहा था. जिसमें निर्णय लिया गया कि संरचना के बाबत आवेदकों को मुआवजा की राशि सरकार द्वारा दी जाती है तो भूमि मालिक को कोई आपत्ति नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >