रांची : मुख्य श्रमायुक्त से मिले ददई दुबे

रांची : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे ने दिल्ली में मुख्य श्रमायुक्त राजन वर्मा से मिल कर श्रमिकों के हित में कानून संशोधन की मांग की तथा उन कानूनों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करने को कहा. श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कदम उठाये […]

रांची : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे ने दिल्ली में मुख्य श्रमायुक्त राजन वर्मा से मिल कर श्रमिकों के हित में कानून संशोधन की मांग की तथा उन कानूनों का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करने को कहा. श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. मजदूरों के हित की अनदेखी नहीं होगी. बातचीत के मुद्दों में न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटों का सही तरीके से लागू होना, बीमा की सहज व सुलभ व्यवस्था तथा अन्य मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >